प्रदेश की जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के चक्कर में नहीं आएगी – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग // कांग्रेस का यह घोषणा पत्र वास्तव में ठगी पत्र है। पिछले घोषणा पत्र की 70 फीसदी से भी अधिक घोषणाओं को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। यहां तक कि उसकी चर्चा भी इस नए घोषणापत्र में नहीं की है। कांग्रेस अपने वादे से हमेशा मुकरती रही और कहती रही कि हमने तो ऐसा कोई वादा किया ही नहीं है। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है।

श्री वर्मा ने कहा कि पिछली बार महतारी सम्मान राशि 500 रूपए देने का वादा था, लेकिन किसी को दिया नहीं। वर्तमान के कांग्रेस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी 12 हजार रूपए महिलाओं को हर वर्ष देगी और अपने 5 साल के कार्यकाल में पूरे 60 हजार रूपए प्रदेश की महिलाओं को भाजपा देने वाली है। भाजपा 500 रूपए में प्रदेश की महिलाओं को सिलेंडर देने वाली है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछली बार प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वालों के मुंह में अब ताला लगा हुआ है चूंकि यह घोषणा पत्र अकबर ने बनाया है तो उनसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह रामलला के दर्शन कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी ही रामलला का दर्शन कराएगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस की एक बहुत बड़ी हार होने जा रही है और कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसी प्रकार विकास का कोई रोडमैप नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के लिए सब्सिडी का ऐलान किया है ऋणमुक्त ब्याज की बात कही है। जबकि कांग्रेस की घोषणा पत्र में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है महिलाओं के लिए भी कुछ भी नहीं है।

जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा के भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 प्रति मानक बोरा भुगतान करने की घोषणा की है इसके साथ-साथ चरण पादुका एवं अन्य योजनाएं भी लागू करेगी। यह भी कांग्रेस से बेहतर एक रोड मैप है। भाजपा ने अस्पताल बनाने की बात कही है, वहीं कांग्रेस ने इस पर भी कोई रोड मैप नहीं बनाया। भाजपा विकास का एक पूरा खाका तैयार कर घोषणा पत्र लेकर आई है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ ऐसी घोषणाएं है जो पिछली बार थी, और आज तक पूरी नहीं हो पाई।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply