राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, उनमेें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अपना एक अलग ही स्थान है – गृह मंत्री श्री साहू

शेयर करें

दुर्ग // प्रदेश के गृह मंत्री, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार में खाद्य विभाग के अंतर्गत राशन दुकान संचालक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन दुकान संचालकों द्वारा बखूबी संचालन किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पीडीएस खाद्य सुरक्षा की एक जरूरी एवं सफल योजना के रूप में सामने आई है। यह योजना न केवल सामान्य दिनों में बल्कि कोविड के समय में भी लोगों की जीवनरेखा के रूप में काम किया। मंत्री श्री साहू ने सभी को इस कठिन दौर पर अपना महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला खाद्य अधिकारी सी.पी.दिपांकर, राशन दुकान संचालक सहित खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

मंत्री श्री साहू ने कहा कि जितने भी विकास के कार्य हैं उनको तो संचालित किया ही जा रहा है। साथ में कॉपरेटिव सोसायटी, राशन दुकान, गौठान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जितनी भी संस्थाएं हैं, उनसे भी भेंट मुलाकात किया जा रहा है।  

मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, उसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अपना एक अलग स्थान है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली बहुत अच्छे ढंग से संचालित हो रहा है और यह आप लोगों की मेहनत और समर्पण का फल है। आप लोगों की बहुत सारी विसंगतियां एवं समस्याएं हैं इसके बावजूद आप लोगों के द्वारा इसका सफल संचालन किया जा रहा है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को खाद्य अधिकारियों ने वेतन विसंगति एवं राशन दुकान संचालकों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपा। 

इस दौरान मंत्री श्री साहू ने खाद्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान में कार्यरत संचालकों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का सुचारू रूप से संचालन किए जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply