कचरा फैलाने पर लगेगा जुर्माना, सूखा एवं गीला कचरा देना होगा अलग-अलग, नहीं देने पर इस पर भी जुर्माना लेगा निगम

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम के सभागार में आज निगमायुक्त रोहित व्यास ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं मौजूद हो। शौचालयों में केयरटेकर नियुक्त किए गए हैं उनकी उपस्थिति शौचालय में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, अगर केयरटेकर नदारद होंगे या नहीं मिलेंगे तो एजेंसी पर फाइन लगाया जाएगा। निगम क्षेत्र के शौचालयों की मॉनिटरिंग भी अधिकारी करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं, भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतियोगिता में पहले पायदान पर लाने के लिए निगम ने युद्ध स्तर पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। इसमें लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है, इसके लिए नागरिकों को आवश्यक है कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान सूखा-कचरा एवं गीला-कचरा सफाई वाहन को अलग-अलग ही प्रदान करें। कचरा को कहीं पर भी न फेंके, आसपास सफाई रखें, निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को सड़कों पर बिखेर कर न रखें, निर्माणाधीन बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन वर्क को ग्रीन नेट से कवर करके रखे, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय न करे, नागरिकों को स्वच्छता ऐप डाउनलोड करना चाहिए और आसपास गंदगी दिखने पर इसके माध्यम से शिकायत करनी चाहिए। स्वच्छता एप हर किसी को डाउनलोड किया जाना चाहिए, ताकि गंदगी नजर आने पर एप के माध्यम से शिकायत की जा सके।

स्वच्छता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बैठक स्टार रेटिंग पर भी बात की गई, भिलाई अभी 3 स्टार रेटिंग में शामिल है। भिलाई निगम शुरू से ही खुले से शौच मुक्त रहा है, ओडीएफ प्लस प्लस का खिताब भिलाई ने हर बार लिया है। सामुदायिक, सर्वजनिक एवं निजी शौचालय के निर्मित होने से खुले से शौच मुक्त होने में काफी मदद मिली है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी मनोज सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, आरपी तिवारी, महेश पांडे एवं वीके सैमुअल तथा शौचालय एवं सफाई एजेंसी आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply