विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्कूल में ही स्थायी जाति, निवास प्रमाण-पत्र वितरीत करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कलेक्टरों को पत्र जारी 

शेयर करें

रायपुर // राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित कर निर्धारित समय-बद्ध कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल में ही स्थाई जाति, निवास प्रमाण-पत्र तैयार कर वितरीत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है। 

Advertisements
KWBD

पत्र में यह बात ध्यान में लाई गई है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों की शालाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त किए जाने में कठिनाई हो रही है। जिसके कारण इन वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च कक्षा/शिक्षा एवं शासकीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए आवेदन भरने एवं प्राप्त होने दिक्कत हो रही है। 
इस संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय-निजी स्कूलों एवं केन्द्रीय बोर्ड की स्कूलों में कक्षा छठवीं से बाहरवीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए उनकी स्कूलों में अध्ययनरत होने के दौरान ही विशेष अभियान के तहत जाति निवास प्रमाण पत्र तैयार कर स्कूल में ही वितरीत करने को कहा गया है।  

  • Related Posts

    विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और…

    और पढ़ें
    जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *