किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना है – राष्ट्रीयमंत्री शाह

शेयर करें

रायपुर ।। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सपन्न हुई। इसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारी जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गमछा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है।

उन्होंने पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा किअब हम सबको जी-जान से भाजपा सरकार लाने के लिए जुट जाना है। चुनाव में ज्यादा समय नही बचा है इसलिये अपने सारे दूसरे कामों को छोड़कर पार्टी का काम करना है। किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना है। बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह विशेष रूप से उपस्थित थीं।

साथ ही जैविक खेती के प्रदेश संयोजक श्री द्वारिकेश पांडेय, उपाध्यक्षगण गौरीशंकर श्रीवास, आलोक ठाकुर, कुलकित चंद्रा, बृजलाल राठौर, टीकाराम पटेल, महामंत्री द्वय कोमल सिंह राजपूत, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, मंत्रीगण अनिल अग्रवाल, राकेश शर्मा, अजय साहू, इंदु पनेरिया, वेदराम मनहरे, खिलावन बबलू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता, सह प्रभारी गोपाल सिन्हा, विलास सुतार, मीडिया प्रभारी निश्चय वाजपेयी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने किया। यह जानकारी मीडिया सहप्रभारी कमलेश राजपूत ने दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply