लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम केंद्रीय राय मंत्री श्री भानु प्रताप वर्मा ने किया लोक सेवा केंद्र और मनरेगा में चल रहे तालाब निर्माण कार्य का किया अवलोकन

शेयर करें

राजनांदगांव // सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय राय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने आज राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के लखोली नाका चौक में संचालित जलाराम ऑनलाइन लोक सेवा केंद्र का मुआयना किया। यहां पहुंचकर उन्होंने लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जनता को प्रदान किए जाने वाले सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी सेंटर के संचालक से प्रदŸा सेवाओं और लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि किसी सेवा के लिए कितने दिन का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएससी सेंटर के माध्यम से लोगों को अपनी जरूरत और असल जीवन में उपयोग में आने वाले सेवाओं का लाभ लेने में काफी मदद मिल रही है।

उन्होंने जिले के खुटेरी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के अंतर्गत चल रहे नया तालाब निर्माण सह वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत अनेक विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत यहां भी यह कार्य स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा एक अचछे स्थान का चयन किया गया है। यहां पर नवीन तालाब का निर्माण होने से ग्रामवासियों को सिंचाई पेयजल और निस्तारी के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। हितग्राहियों के खाते में सीधे पैसा का अंतरण होने से उन्हें अपनी पूरी मेहनत का पैसा मिल रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों को और मनरेगा में लगे श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके जीवन में खुशी आये और सब स्वस्थ्य रहें। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम अरूण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply