किसान खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करें: कलेक्टर

शेयर करें

 खरीफ फसलों के लिए डीएपी के स्थान पर अन्य उर्वरकों की फसलवार अनुशंसा भी कृषकों के सहूलियत के लिए की गई जारी


राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किसानों से खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। जिससे वर्षा पूर्व किसानों के पास खाद एवं बीज उपलब्ध हो सकें। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा इस वर्ष खाद के लिए मूल्य दर निर्धारित की गई है। जिनमें यूरिया प्रति बोरी 266.50 रूपए, डीएपी प्रति बोरी 1350 रूपए , एनपीके (12ः32ः16) प्रति बोरी 1470 रूपए, पोटाश प्रति बोरी 1700 रूपए, एसएसपी पावडर प्रति बोरी 375 रूपए, एसएसपी दानेदार प्रति बोरी 406 रूपए एवं जिंकेटेड प्रति बोरी 391 रूपए है।
    इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए डीएपी के स्थान पर अन्य उर्वरकों की फसलवार अनुशंसा भी कृषकों के सहूलियत के लिए जारी किया गया है। जिसके अनुसार धान एवं मक्का फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व      एनपीके -40ः24ः16 (नाईट्रोजन 40, फास्फोरस 24, पोटाश 16) किलोग्राम प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जा सकता है।

यूरिया – एक बोरी (50 किलोग्राम), एनपीके (20ः20ः0ः13), दो बोरी (100 किलोग्राम) एवं पोटाश (27 किलोग्राम)  अथवा यूरिया (65 किलोग्राम) एवं एनपीके (12ः32ः16), दो बोरी (100 किलोग्राम) एवं सिंगल सुपर फास्फेट (50 किलोग्राम) अथवा यूरिया दो बोरी (100 किलोग्राम), सिंगल सुपर फास्फेट – तीन बोरी (150 किलोग्राम) एवं पोटाश – 27 किलोग्राम का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम 1 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग जरूर करें।

खरीफ दलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एनपीके 8ः20ः8 (नाईट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8) किलोग्राम प्रति एकड़ मात्रा की आपूर्ति के लिए उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जा सकता है। यूरिया – 18 किलोग्राम, पोटाश 14 किलोग्राम एवं सिंगल सुपर फास्फेट ढाई बोरी (125 किलोग्राम) अथवा यूरिया 5 किलोग्राम, एनपीके (12ः32ः16) – 1 बोरी (50 किलोग्राम) पोटाश – 14 किलोग्राम, सिंगल सुपर फास्फेट 25 किलोग्राम साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम 1 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply