झुग्गीवासियों ने नहीं लिया मकान तो किरायेदारों को करेंगे आंवटित:

शेयर करें

दुर्ग // निगम सीमा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए पीएम आवासों का आवंटन झुग्गी में रहने वाले हितग्राहियों को किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों का चिह्नांकन किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में 25 मई तक कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से 530 बजे तक
जमा करने कहा गया है। इन हितग्राहियों द्वारा आवास नहीं लिए जाने की सूरत में किरायेदारों को आवास का आवंटन कर दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि झुग्गी में रहने वाले हितग्राही मात्र 75 हजार रुपये जमा कर पीएम आवास ले सकते हैं। इन हितग्राहियों को आवास लेने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा झुग्गी बस्तियों का चिह्नांकन किया गया है। जिसमें डोंगिया तालाब पार, गिट्टी खदान रोड वार्ड-दो, सरस्वती नगर वार्ड – 34, मुर्रा भठ्ठा उरला बस्ती, दमाद पारा वार्ड-57 एवं 58, जेल तिराहा, जोगी नगर, संत रविदास नगर, चांदमारी पारा स्वीपर कालोनी, इंदिरा कालोनी निगम क्वार्टर के रहवासी शामिल है।दुर्ग निगम के सरस्वती नगर में 522 आवास, पोटियाकला में 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में 336 आवासों का आवंटन किया जाना है। इसी तरह गणपति विहार, बोरसी में 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में 36 आवासों का आवंटन किया जाना है। आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा आवेदन नहीं किए जाने पर 26 मई से किरायेदारों से आवेदन लिया जाएगा।

आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों के पास दुर्ग निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत रहने संबंधित को भी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। देश में किसी भी स्थान पर पक्क आवास न होने, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम वशासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र सौ रुपये की नोटरी कर सत्यापित कराना होगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख…

    और पढ़ें
    कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *