श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विषय पर पाञ्चजन्य विशेषांक का विमोचन

शेयर करें

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विषय पर पाञ्चजन्य विशेषांक का विमोचन

Advertisements
KWBD

रायपुर ।। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विषय पर केन्द्रित साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य व ऑर्गनाइजर के विशेषांक का विमोचन समारोह 15 फरवरी को वनवासी विकास समिति, रोहिणीपुरम, रायपुर के सभागार में संपन्न हुआ।
इस विमोचन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ विश्व संवाद केन्द्र ने किया।

विमोचन समारोह में मंचासीन अतिथि संघ के पूर्व क्षेत्र प्रचारक व पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल जी व्यास, संघ के पूर्व प्रान्त संघचालक बिसराराम यादव, प्रान्त प्रचारक प्रेमशंकर सिदार व सामाजिक सद्भाव प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह थे, जिनके करकमलों से पाञ्चजन्य व ऑर्गनाइजर के विशेषांक का विमोचन हुआ।

विशेषांक विमोचन के पश्चात कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, उनका जन्मस्थान अयोध्या के निकट ही एक गांव में है इसलिए भी अयोध्या से काफी जीवंत लगाव है। उन्होंने कहा कि, वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से प्रारंभ से जुड़े रहे, तब वे विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री थे, इस नाते भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। 1992 की कारसेवा में छत्तीसगढ़ प्रान्त के कारसेवकों के साथ वहां थे और संगठन से जारी हो रही सूचनाओं का पालन कर रहे थे। कारसेवकों का उत्साह उन्हें सदैव प्रेरणा देता रहा। उन्होंने इस आंदोलन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग भी उपस्थित जनों के साथ साझा किए।

पूर्व प्रान्त संघचालक बिसराराम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह हिन्दू समाज के वर्षों के संघर्ष का परिणाम है इसलिए, आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सम्पूर्ण हिन्दू समाज सहयोग कर रहा है, जिसमें जनता अपने दल और विचारों से ऊपर उठकर अपना योगदान दे रही हैं। बिसराराम श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय प्रान्त कार्यवाह रहे, इस कारण भी उनकी इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यवक्ता के रूप में श्रीगोपाल व्यास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, स्व. अशोक सिंघल होते तो कितना आनंदित होते, क्योंकि वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का बहुत ही कुशलता से नेतृत्व कर रहे थे। वह समय संघर्ष का रहा। पुरातात्विक, कानूनी व राजनीतिक लड़ाई निरंतर लड़ी गई और अंत में एक निर्णायक स्थिति में पहुंचकर आज भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनने का कार्य प्रारंभ हुआ है।

पाञ्चजन्य व ऑर्गनाइजर मे इस विशेषांक में श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सामग्री दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रान्त में इस विशेषांक की अधिकाधिक प्रतियाँ प्रबुद्ध जनों तक पहुंचाने के लिए विश्व संवाद केन्द्र विशेष प्रयत्न कर रहा है।

योगायोग से श्रीगोपाल व्यास का आज जन्मदिवस होने के कारण उन्हें मंचासीन अतिथियों के द्वारा शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया और उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी, संघ के अनेक अधिकारियों सहित रायपुर महानगर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Posts

सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
  • August 23, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
  • August 23, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *