शहरी पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु कम ब्याज पे लोन

शेयर करें

दुर्ग // शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन एवं लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम ने शहरी पथ विक्रेताओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत 10000 तथा 20000 रुपये ऋण प्राप्त कर चुके पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है l

इस योजना में ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने पूर्व में स्वनिधि योजना अंतर्गत लोन का लाभ लिया हैं उनके परिवार का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है।ताकि इन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा सके । स्व निधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,जननी सुरक्षा योजना , BOCW के तहत पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना तथा पी एम मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा।

इस कार्य को करने हेतु राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दुर्ग टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है स्व निधि से समृद्धि योजना के सफल संचालन हेतु स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं से अपील की जाती है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा अपना व अपने परिवार का आधार कार्ड लाकर अपना सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग ऑनलाइन करा लें।राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा 10000 दस हजार रुपये के ऋण के लिए फिर से नए आवेदन भरे जा रहे है जिससे अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को कम ब्याज दर पे ऋण उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनको आर्थिक संबल मिल सके।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply