विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत धमधा विकासखण्ड के लिए 09 कार्यो के लिए 23 लाख 99 हजार 716 रूपए स्वीकृत

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखण्ड धमधा के साजा विधानसभा के 09 कार्यो के लिए 23 लाख़ 99 हजार 716 रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री रविन्द्र चौबे द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा की जाएगी। 

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुखलीकला शीतला मंदिर के पास भवन निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत हिर्री साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री विकासखण्ड धमधा में वाटर कुलर प्रदाय एवं स्थापना कार्य के लिए एक लाख रूपए, ग्राम पंचायत तितुरघाट में सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत हसदा के आश्रित ग्राम चिखला में हनुमान मंदिर के पास कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बिरझापुर के शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भाटाकोकड़ी गौठान के पास चबूतरा निर्माण के लिए 99 हजार 716 रूपए, ग्राम पंचायत घोंठा के सतनामी पारा सार्वजनिक चबूतरा में टाईल्स लगाने हेतु एक लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम पंचायत घोंठा शीतला मंदिर के पास सार्वजनिक मंच में टाईल्स लगाने हेतु एक लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply