छाया पार्षद निखिल सोनी के आवेदन पर निगम हरकत में, घासीदास नगर तालाब का निरीक्षण

शेयर करें


भिलाई // नगर पालिका निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 23 के छाया पार्षद निखिल सोनी द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घासीदास नगर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब की स्थिति का जायजा लिया और सफाई कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
KWBD

ज्ञात हो कि क्षेत्र में तालाब की बिगड़ती स्थिति को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें गंदगी, जलकुंभी और गाद जमने से पानी दूषित होने की समस्या उठाई गई थी। साथ ही तालाब के क्षतिग्रस्त घाटों और किनारों की मरम्मत की मांग भी की गई थी।

इस दौरान निखिल सोनी ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही सफाई और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो नहर का पानी चालू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में तालाब की सफाई और जमा गंदगी को निकालना बेहद कठिन हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इस कार्य में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भी कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही और आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल के बाद तालाब की सफाई और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें