10 वर्षों से नवोदय विद्यालय में ढौर स्कूल के 3 बच्चों के चयनित होने की परंपरा रही कायम

शेयर करें

भिलाई // शासकीय प्राथमिक शाला ढौर विकास खंड दुर्ग में लगातार 10 वर्षों से बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन होता आ रहा है, इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु कुल 3 बच्चों का चयन हुआ। चयन होते ही शिक्षक ,बच्चे व पालको में खुशी कि लहर छा गई। शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग शिक्षक रिखी राम पारकर के द्वारा 2015 शुरूआत की गई थी। और तब से प्रति वर्ष नवोदय विद्यालय हेतु छात्रों का चयन होते आ रहा है। पारकर सर के पदोन्नति के बाद भी ढौर स्कूल से नवोदय विद्यालय में चयन का क्रम नहीं टूटा। इस विशेष कोचिंग को निरंतर संचालित करने का प्रयास ढौर स्कूल के शिक्षकों ने किया। जिसमें मुख्य भुमिका शिक्षक चेलेन्द्र साहू की रही । और उनका सहयोग कक्षा शिक्षिका श्रीमती प्रमिला भतपहरी ने किया।

शाला के प्रधान पाठक अश्वनी कुमार देवांगन ने बताया कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उसके आगे हर मुश्किल आसान हो जाती है। शिक्षक चेलेन्द्र साहू सिकलिंग जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।जिसके कारण उन्हें शारीरिक तकलीफ प्रतिदिन होती है। और उन्हें रोजाना दवाई खानी पड़ती है ।उसके बाद भी बच्चों को नवोदय विद्यालय हेतु तैयारी करवाने में जुट गए। इसी बीच उनके पिता जी का स्वास्थ्य भी खराब हो गया और दो महीने तक हास्पिटल में भर्ती रहे।तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक शिक्षक और पुत्र दोनों कि जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को नवोदय की तैयारी करवाते रहे।आज उनके संघर्ष के परिणाम स्वरूप तीन बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ। इस कार्य में कक्षा शिक्षिका श्रीमती प्रमिला भतपहरी ने भी अपना योगदान दिया।वे बच्चों का टेस्ट लेती और भाषा और तर्क शक्ति कि तैयारी करवाती थी।

इस वर्ष 2025-26 में भी शासकीय प्राथमिक शाला ढौर से तीन बच्चों विधी बंजारे, दीपेश कुमार मनहर, और मोहम्मद मसूद मुजावर का चयन हुआ है। और कुल 11 बच्चे 80 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और पेन भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। नवोदय में छात्रों के चयनित होने से पूरे ग्राम व शाला परिवार ढौर में खुशी की लहर व्याप्त है। पालकों ने शिक्षकों को बताया कि छात्र नवोदय परीक्षा की तैयारी हेतु शाला में कराई जा रही तैयारियों के साथ साथ घर में, स्कूल की पढ़ाई के अलावा अलग से प्रतिदिन दो घंटे मेहनत करते थे।छात्रों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर छात्रों के पालकों ने शाला पहुंचकर शाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। शाला परिवार ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये पालकों को शुभकामनाएं दी।व उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय में घर से अलग रहकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

शाला के छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद शुक्ला, एबीओ श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकार, संध्या ढीढी, रश्मि ठाकुर,बीआरसी श्रवण सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती राबिया साहिना,ग्राम सरपंच श्रीमती लता साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक तरुण भीमगढे,संकुल समन्यवक दीपक बुंदेला, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अश्वनी कुमार देवांगन, अनिल कुमार थारवानी ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित शिक्षाविद एवं एस एम सी के समस्त सदस्यगण, व शिक्षक चेलेन्द्र साहू,मंजू गुप्ता, प्रमिला भतपहरी,रविंदर कौर, अमृता सिन्हा,सुनीता साहू,अंजू त्रिपाठी,ए मधुलिका,पूजा द्विवेदी, मीरा यादव, मीरा आडिल,मनीष गेन्ड्रे एवं ग्रामवासियों ने शाला के छात्रों की इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की व प्रसन्नता व्यक्त की।
  • Related Posts

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है।…

    और पढ़ें
    नई औद्योगिक नीति से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और समयबद्ध
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र…

    और पढ़ें