छाया पार्षद निखिल सोनी व स्थानीय युवक विकास प्रसाद की बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बचाया

शेयर करें


भिलाई // भिलाई के वार्ड 23 गुरु घासीदास नगर में 8 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे अफरा-तफरी का माहौल बन गया l जब एक महिला ने आत्महत्या की नीयत से तालाब में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छाया पार्षद निखिल सोनी ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय युवक विकास प्रसाद भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। महिला को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक पूछताछ के बाद उसके घर-परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने निखिल सोनी और विकास प्रसाद की तत्परता, बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है। समय रहते की गई l इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक समझाइश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
    • September 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका शिक्षक दिवस के अवसर पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षकों के…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम, पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं माताएं-बहनें
    • September 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // तीजा तिहार के उल्लास के बीच आज बिलासपुर का बहतराई स्टेडियम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं के रंग में सराबोर नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में…

    और पढ़ें