सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

शेयर करें

रायपुर // सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, मुख्यालय वनधन भवन, सेक्टर-24, नवा रायपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत मानव सेवा और सामाजिक योगदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Advertisements
KWBD

इस शिविर में वनोपज संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 40 यूनिट रक्त स्वेच्छा से दान किया। खास बात यह रही कि इस शिविर में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। यह आयोजन लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने भी रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी चिकित्सीय नियमों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। प्रबंध संचालक श्री साहू ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यों को नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाए कदम
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से…

    और पढ़ें
    नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के…

    और पढ़ें