सेक्टर 6 बी मार्केट में विधायक की पहल से लगाई गई पेवर ब्लॉक, अब मार्केट में नहीं भरेगा पानी

शेयर करें


भिलाई ।। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर 6 बी मार्केट में हर साल बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। बारिश से बाजार में कीचड़ हो जाते है। इससे एक ओर जहां व्यापारियों को बड़ी समस्या होती है। वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले ग्राहकों को भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में वर्षों से व्यापारियों की मांग थी कि मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाया जाए।

व्यापारियों की वर्षों पुरानी यह मांग अब पूरी हो गई है। वो भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से। विधायक देवेंद्र यादव से सेक्टर 6 बी मार्केट के व्यापारियों ने मांग रखी थी कि उनके बाजार में पेवर ब्लॉक लगाया जाए। व्यापारियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और बाजार में पेवर ब्लॉक लगवाया है। इससे सभी व्यापारियों में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब व्यापारियों से भेंट मुलाकात करेन पहुंचे तो व्यापारियों ने उनका हृदय से आभार जताया और कहा कि उनकी पहले से वर्षों पुरानी उनकी मांग पूरी हो गई है।

अब पूरे बाजार में जब पेवर ब्लॉक लगावा दिया गया है। तो इससे सभी को बड़ा लाभ मिलेगा। अब बाजार में बारिश के दिनों में पानी नहीं भरेगा और कीचड़ से भी मुक्ति मिलेगी। सभी व्यापारियों ने पुष्प माला पहनाकर विधायक श्री यादव का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उन्हें जब से भिलाई की जनता ने सेवा करने का अवसर दिया है, तब से वे लगातार सेवा में जुटे है।

शहर के प्रमुख बाजारों को साफ और सुव्यवस्थित करके साथ ही बाजारों में आने वाले व्यापारी और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर हम लगातार काम कर रहे हैँ। पेवर ब्लॉक् लगाने के साथ ही पीने का शुद्ध पानी, शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। जैसे जैसे व्यापारियों कीमांग आ रही है, वैसा वैसा विकास कार्य करवाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव सभी व्यापारी से बारी बारी से मिले। उनका हालचाल जाना ।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply