दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ की बैठक सम्पन्न 38 खेलों का किया जायेगा आयोजन

शेयर करें

भिलाई // दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ की विशेष बैठक भिलाई नगर निगम के कार्यालय “ए” मार्केट सेक्टर-5, भिलाई में संपन्न हुई l उक्त बैठक की अध्यक्षता दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर दुर्ग जिला ओलम्पिक तथा भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल संरक्षक, दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ की अध्यक्षता में एवं दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमित पवार, बशीर अहमद खान मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ एवं सहीराम जाखड़ – उप महाप्रबंधक (खेल) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं महासचिव, छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसियेशन की उपस्थिति किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एच.के. ओबेरॉय आजीवन सदस्य, दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ, आर. राजेन्द्रन- अध्यक्ष, दुर्ग जिला बॉक्सिंग संघ, एस.एन. दलाई सचिव, दुर्ग जिला एथलेटिक्स संघ, दलजीत सिंह थिंड-सचिव, दुर्ग जिला स्केटिंग संघ, समीर खान- सचिव, दुर्ग जिला हैंडबाल संघ, चवन कुमार साहू- अध्यक्ष, दुर्ग जिला खो-खो संघ, जावेद अहमद खान – सचिव, दुर्ग जिला नेटबॉल संघ, उमेश गिरी गोस्वामी- सचिव, दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ, राकेशपुरी गोस्वामी- सचिव, दुर्ग जिला ताइक्वांडो संघ, राजेश पाटिल-सचिव, दुर्ग जिला टेनिस संघ, पीलू पार्कर- अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ, बंटी हरमुख सचिव, दुर्ग जिला कबड्डी संघ सहित विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष / सचिव ने भाग लिया । बैठक में दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक 06 नवम्बर से 14 नवम्बर 2022 तक भिलाई के विभिन्न मैदानों में आयोजित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें 38 खेलों के लगभग 3000 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।


दुर्ग जिला खेल महोत्सव में निम्नांकित 38 खेलों का आयोजन किया जायेगा जो इस प्रकार है:-
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल बॉक्सिंग, फेसिंग, हेड बॉल, जूडो, खो- खो, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती, वॉलीबॉल, नेटबॉल, कबड्डी, रोलर स्केटिंग, फुटबॉल, हॉकी, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, वुशु, सायकिलंग, बॉल बैडमिंटन, रस्सा खींच, थ्रो बॉल, डांस स्पोर्ट्स, पिकलबाल, टेनिस बॉल क्रिकेट, गटका, रोलबॉल, पावर लिफिटंग, योगा, मलखंभ, पिकलबाल, कराटे, साइकिल पोलो, बॉडी बिल्डिंग हैं।

दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन 06 नवम्बर को 5 कि.मी. क्रॉस कन्ट्री दौड़ से किया जायेगा। क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 से प्रातः 06:00 बजे प्रारंभ होगी। खेल महोत्सव का आयोजन दुर्ग जिला खेल संघों द्वारा अपनी सुविधानुसार 6 नवम्बर से 14 नवम्बर 2022 के मध्य 2-3 दिनों में अपनी अपनी खेलों का आयोजन संपन्न कराकर दिनांक 14 नवम्बर 2022 को खेल महोत्सव के समापन समारोह में सभी खेल संघों की भागीदारी होना निश्चित किया गया है l जिसमें खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण, मैडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। खेल महोत्सव का समापन समारोह 14 नवम्बर 2022 को संध्या 4:00 बजे पं दीन दयाल उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खुर्सीपार, भिलाई में किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसमे मुख्यअतिथि के रूप मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपस्थित होने के लिये उन्हें अनुरोध किया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंत्रीगण, आई.ए.एस., आई. पी.एस. को भी आमंत्रित किया जायेगा पुरस्कार वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का प्रदर्शन (डोमेन्स्ट्रेशन) किया जायेगा।

दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में शामिल विभिन्न खेलों का अयोजन निम्नांकित विभिन्न खेल मैदानों में किया जाना प्रस्तावित है

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply