एसडीएम ने ली नगर पंचायत की समीक्षा बैठक

शेयर करें


धमधा। एसडीएम धमधा द्वारा नगर पंचायत धमधा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें निकाय क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया आज सभागार में सभी विभागों के कार्यों में कसावट लाने हेतु विभागवार समीक्षा लिया गया तथा सभी कर्मचारियों को अपने अपने कार्यों में गति लाने व जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व का निर्वहन करने निर्देशित किया तथा आने वाले गर्मियों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तमेर पारा स्थित पानी टंकी को शीघ्र प्रारंभ करने 31 मार्च 2022 तक निकाय में 100 प्रतिशत टेक्स को वसूली करने व बकाया दरों के नल कनेक्शन विच्छेद कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए साथ ही निकाय में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसमें धमधा नगर में पेयजल की कभी कोई किल्लत ना हो व भविष्य में भी नाम अनुसार तालाबों की नगरी धमधा का नाम सार्थक हो अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता ने भी सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु तथा लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए इस की बैठक में सीएमओ उप अभियंता एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply