संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में बोले पीएम मोदी, कहा- वैक्सीन लगवाने वाले बाहुबली

शेयर करें

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। जिसमें सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा कामकाज करने पर होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सत्र में कई अहम बिल पेश किए जाएंगे। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए अपील की है। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों की तुलना मशहूर फिल्म बाहुबली के लीड कैरेक्टर से की। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वाले बाहुबली बताया है।

Advertisements
KWBD

पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान कोविड-19 (Covid-19) की स्थिति पर बयान दिया। पीएम मोदी ने आशा जताई कि सभी को वैक्सीन का पहला डोज लग गया होगा। उन्होंने लोगों से ये अपील की है कि सभी अपना वैक्सीनेशन करवा लें। पीएम ने कहा कि वैक्सीन बाहू पर लगती है इसलिए वैक्सीन लगवाने वाले बाहुबली बन जाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 40 करोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीन डोज लगवा चुके है।

पीएम ने सभी और खासकर सांसदों से भी गुजारिश की कि वे भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और सभी से करवाएं। बता दें कि पीएम मोदी भी कोरोना की शुरुआत से हर समय मास्क जरूर पहनते हैं। वह लगातार लोगों से कहते हैं कि मास्क, दो गज की दूरी और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करके कोरोना को दूर रखा जा सकता है।पीएम मोदी ने संसद को लेकर कहा कि इस महामारी के समय सार्थक चर्चा हो और सारे सुझाव हमे मिलें, जिससे महामारी के खिलाफ लड़ा जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी इस महामारी के खिलाफ एक साथ होकर लड़ें।

पीएम मोदी जब ये बोल रहे थे, तो उनकी सरलता का भी नजारा देखने को मिला। बारिश हो रही थी और उनको बाहर मीडिया से बात करना था। मोदी इस दौरान बारिश से बचने के लिए खुद अपना छाता पकड़े हुए दिखाई दिए। जबकि, आमतौर पर ज्यादातर नेताओं के सुरक्षाकर्मी ही धूप और बारिश के वक्त छाता पकड़ते हैं।

बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। सदन की कार्यवाही 13 अगस्त तक चलेगी। दोनों सदनों की बैठक 11 बजे एक ही समय पर शुरू होगी। सरकार मानसून सत्र के दौरान कई विधेयकों को पारित कराने के एजेंडे के साथ सदन में जाएगी, वहीं विपक्ष भी कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के तरीके, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। ( sabhar news room post)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *