सामाजिक चुनौतियों पर मंथन करेगा संघ

शेयर करें

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने पत्रकारों को दी जानकारी

रायपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022 रायपुर में हो रही है, जिसमें 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं। इस बैठक के संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने कहा कि विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ सहित अनेक सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि सहभागी होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी संगठन संघ से प्रेरित हैं, सभी समाज जीवन के क्षेत्र में स्वायत्त रूप से काम करते हैं, इन सब संगठनों की वर्ष में एक बार सितंबर माह में बैठक होती है, अपने कार्यों व अनुभवों को साझा करते हैं और इस अवसर पर एक दूसरे से सीखने और समझने का अवसर मिलता है। समान उद्देश्य और लक्ष्य लेकर कार्य करते हैं। कई संगठन मिलकर काम करते हैं जैसे आर्थिक समूह में गत वर्ष स्वावलंबी भारत अभियान प्रारंभ किया गया है, बैठक में इस प्रकार के सामूहिक कार्यों पर भी चर्चा होती है।

श्री आंबेकर जी ने बताया कि संघ में अनेक गतिविधियां चलती हैं जैसे गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता के विषय पर, इन विषयों को आगे बढ़ाने
पर भी चर्चा होगी। बैठक का उद्देश्य होता है कि समाज के सामने जो चुनौतियां आती हैं उनका संकलन कर एक दिशा तय करते हैं और राष्ट्रीय भावना से कार्य करते हैं, जिससे कार्य करने की गति बढ़ सके।

सुनील आंबेकर जी ने बताया कि बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, डॉ. मनमोहन वैद्य जी, श्री अरूण कुमार जी, श्री मुकुंदा जी और श्री रामदत्त जी चक्रधर सहित प्रमुख पदाधिकारी इस समन्वय बैठक सम्मिलित होंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply