आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नंदनी रोड के पास हुए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज वार्ड क्रमांक 37 एवं वार्ड क्रमांक 34 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर शहर में साफ सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने आज प्रातः 6:00 बजे अपने नियमित भ्रमण के दौरान अचानक वार्ड क्रमांक 37 नंदनी रोड के चौरसिया होटल नहर से होते हुए ताड़ी लाइन वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी चौक तक का निरीक्षण किया। चौरसिया होटल के पास भारी मात्रा में उपयोग किए जा रहे पानी पाउच एवं डिस्पोजल तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के निर्देश उन्होंने मौके पर दिए। निरीक्षण के दौरान रास्ते में एक दुकानदार द्वारा गन्ना मशीन सड़क पर रखकर व्यवसाय किया जा रहा था।

जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिस पर निगमायुक्त ने गन्ना मशीन को अपने दुकान के दायरे में रखकर व्यवसाय करने हिदायत दी। वीर शिवाजी चौक के पास नाली एवं पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इसके संधारण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश आयुक्त ने मौके पर दिए। चौक के पास ही आईडीबीआई बैंक नंदनी रोड के पास चौक पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने कहा। चौरसिया होटल के पास वॉल चैंबर लीकेज होने पर इसके भी संधारण करने के निर्देश आयुक्त ने दिए तथा शर्मा कॉलोनी में पानी का वॉल खराब होने पर संधारण करने के निर्देश आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अधिकारियों को दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने डायरिया को लेकर भी पब्लिक से फीडबैक लिया तथा इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय की जानकारी अधिकारियों से उन्होंने ली। आयुक्त ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बेहतर उपाय जारी रहे। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरें, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परघनिया, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे, सब जोनल विनोद आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस…

    और पढ़ें
    साहीवाल पशुओं की नीलामी
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply