संत कबीर की विचारधारा समाज को जोड़ने की प्रेरणा देती है – देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई // संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर वार्ड क्रमांक 50, केनाल रोड स्थित कबीर वाटिका में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर दास जी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज एवं संत कबीर दास जी के अनुयायियों ने क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि संत कबीर दास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा यह भवन समाज की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों की जरूरतों और मांगों के अनुरूप लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि प्रत्येक वार्ड में विकास का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, संत कबीर दास जी के अनुयायी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर संत कबीर जी के विचारों और भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें