साईं मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्री राधा कृष्ण मंदिर में बनेगा डोमशेड

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक लाखों की सौगात दे रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से 30 सितंबर को वार्ड 47 के लोगों को लाखों के विकास कार्य की सौगात दी। 5 लाख की लागत से जनता की मांग पर मशाल चौक साईं मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख की लागत से श्री राधे कृष्ण मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य किया जाएगा। ऐसे लाखों के विकास कार्यो का भूमिपूजन ​किया गया। जिसका आज विधायक श्री यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से पूरे विधि विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया।

30 सितंबर को वार्ड 47 में प्रगति यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड में लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान वार्डवासियों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमिपूजन किए। वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। जब ​विधायक श्री यादव वार्ड में पहुंचे तब लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। वार्ड की महिलाओं ने पहले उनकी आरती की, तिलक लगाकर स्वागत किए।

यह विकास कार्य होंगे
10 लाख की लागत से वार्ड के जर्जर सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल पुरान गार्डन का संधारण कार्य किया जाएगा। इसमें 13.70 रुपए खर्च किए जाएंगे। पंजाबी मोहल्ले में पीडीएस भवन में स्वागत वार्ड के नागरिकों ने विधायक का जमकर स्वागत किया। फिर वॉर्ड 47 चौक संधारण कार्य (जागीर चौक )
13.70 लाख की लागत से किया जाएगा। जिसका “भूमिपूजन” किया गया। 3 लाख की लागत से संगम चौक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार कार्य किया जाएगा।
42 लाख की लागत से नेहरू स्कूल का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। 3.80 लाख की लागत से नेहरू स्कूल के पास गार्डेन निर्माण किया जाएगा। बिहारी मोहल्ले शिव मंदिर का निर्माण कार्य 4 लाख की लागत से की जाएगी। सिंधी भवन निर्माण कार्य 20 लाख की लागत से किया जाएगा। बैडमिन कोर्ट निर्माण कार्य (नहर के पास)
11.50 लाख की लागत से किया जाएगा। सम्राट अशोक की प्रतिमा का सौंदर्यकरण कार्य एवं खुशवाहा समाज में डोम शेड निर्माण कार्य

सम्राज अशोक की प्रतिमा स्थल का हो रहा सौंदर्यीकरण
वार्ड 47 में प्रगति यात्रा के दौरान लोगों से मिलने के साथ विधायक श्री यादव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किए। 37 लाख की लागत से वार्ड में सम्राट अशोक की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा कुशवाहा समाज में डोम शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए। इसके लिए निगम ने ठेकेदार को काम दे दिया है। दोनों ही काम जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply