4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को बिलासपुर के बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन समारोह आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मंच, अतिथियों एवं कलाकारों के ग्रीन रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी तैयारियां 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध लेखन और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आउटडोर स्टेडियम के मुख्य मंच पर उद्घाटन एवं समापन समारोह के साथ सांस्कृतिक संध्या और लोकनृत्य का आयोजन होगा। इंडोर स्टेडियम में लोकगीत एवं चित्रकला, कबड्डी हॉल में नुक्कड़ नाटक तथा अतिरिक्त डोम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एवं पीपीटी प्रस्तुतियां होंगी। प्रशासनिक भवन में निबंध लेखन एवं पारंपरिक वेशभूषा तथा निर्माणाधीन तीरंदाजी मैदान में रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था भी तीरंदाजी मैदान में की जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती खलखो ने प्रतिभागियों के ठहरने के लिए शहर के विभिन्न हॉस्टलों को आरक्षित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी, महिला प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, चिकित्सा सुविधा एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्थानीय आवागमन के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से छह बसें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

महोत्सव स्थल पर प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए चौपाटी और झूलों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया। संचालक ने 1 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को प्रतिभागियों के आवास, भोजन एवं आयोजन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संचालक द्वारा तैयारियों के निरीक्षण के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक श्री ए. एक्का और युवा कल्याण अधिकारी श्री जितेन्द्र नायक सहित विभागीय एवं खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने किया वृद्धजन क्लिनिक का शुभारंभ, मेगा स्वास्थ्य शिविर में 7,259 लोगों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। करमा महोत्सव हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन…

    और पढ़ें