जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बेमेतरा जिला के 24 बिजली ऑफिस का होगा घेराव दिखाएंगे आईना

शेयर करें

बेमेतरा। बेमेतरा जिला में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कल जिला के 21 बिजली विभाग में एक साथ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बेमेतरा जिला के 21 बीजली ऑफिस में एक साथ हल्ला बोलकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बिजली विभाग से संबंधित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।टिकरिहा ने बताया कि बेमेतरा जिला में लगातार बिजली कटौती हो रही है जिससे किसान सहित आम नागरिक परेशान है। सभापति ने बताया कि अटल ज्योति योजना के तहत किसानों को मिल रहे बिजली में कटौती को पूर्णताः बंद किया जाए। बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए तत्काल नियुक्ति किया जाए। बेमेतरा जिला के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का शासकीयकरण कर तय समय सीमा में वेतन दिया जाए। प्रत्येक गॉव में एबी स्विच लगाया जाए। इन सभी मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जाएगा।

Advertisements
KWBD

इन्ही जगहों के बिजली कार्यालयों में होगा प्रदर्शन
भिंभौरी, सरदा, रांका, बेरला, देवरबीजा, झाल, , डिवीजन ऑफिस बेमेतरा, नेवनारा, तारालिम, बारगांव, गोंड़गिरी, कोदवा, डुंडा, खिसोरा, अमोरा, मटका, सोंढ, पड़पोड़ी, आंनदगाँव, नांदघाट, नवागढ़, दाढ़ी, बहेरा।

माँग पत्र के मुख्य बिन्दु….

  1. अटल ज्योति योजना के तहत किसानों को मिल रहे बिजली में कटौती को पूर्णतः बंद किया जाए।
  2. बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए तत्काल नियुक्ति किया जाए।
  3. बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण हो।
  4. प्रत्येक गॉव में एबी स्विच लगाया जाए।
  5. भारी भरकम बिजली बिल का तत्काल निराकरण हो।
  • Related Posts

    काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में…

    और पढ़ें
    1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *