रायपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को

शेयर करें

रायपुर // देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन रायपुर में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से  29 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगें । यह दौड़ सुबह 7 बजे से तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ होकर गौरेया चौक में समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से रन फार यूनिटी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। 31 अक्टूबर को दीवाली होने के कारण इस बार हम 29 अक्टूबर को यह आयोजन कर रहे है l

उन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधताओं में एकता का महत्व समझाता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि हम सभी इस दौड़ में सम्मिलित होकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *