आरएसएस ने चित्रकूट बैठक में किया बड़ा बदलाव सह सरकार्यवाह अरुण कुमार संघ और बीजेपी के बीच समन्वय का काम देखेंगे

शेयर करें

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक चित्रकूट में आयोजित हुई जिसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य एवं क्षेत्र प्रचारक व प्रान्त प्रचारक उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष होने वाले बैठक में संघ ने वर्तमान शाखा स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गतिविधि के कार्यो की समीक्षा की तथा कोरोनो काल में किये गए सेवा कार्यो के विषय पर भी चर्चा हुई ।

संघ ने बंगाल प्रान्त एवं दक्षिण बंगाल क्षेत्र सहित केंद्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया है अभी तक संघ और भाजपा के समन्वय का कार्य देखने वाले डॉ कृष्ण गोपाल की जगह में सर कार्यवाह अरुण कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है ।

सामान्यत: कम ही लोग जानते हैं कि बीजेपी से पहले जनसंघ को आरएसएस ने अपनी राजनीतिक इकाई के तौर पर गठित किया था, इसीलिए बीजेपी को भी संघ की आनुषंगिक इकाई के तौर पर देखा जाता है. पहले से लेकर अबतक बीजेपी के संगठन महामंत्री का पद संघ के प्रचारक ही संभालते रहे हैं. संघ अपनी योजना के अनुसार अपने वरिष्ठ प्रचारकों को कुछ समय के लिए बीजेपी संगठन का काम संभालने के लिए भेजता है.जैसे कि हाल के दिनों तक रामलाल ये काम देख रहे थे. अभी बीएल संतोष संगठन महामंत्री का पद संभाल रहे हैं. इसी तरह संघ परिवार के संगठनों के बीच आपसी समन्वय के लिए भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग अलग दायित्व सौंपे जाते हैं. संघ-बीजेपी समन्वय का काम उसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है.देश और समाज से जुड़े सवालों और उसपर संघ के दृष्टिकोण को बीजेपी तक पहुंचाना, बीजेपी की योजना और कार्यप्रणाली से संघ के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना, समन्वयकर्ता का मुख्य काम होता है. इसी तरह चुनाव कार्य में भी संघ के कार्यकर्ताओं की जरुरत और उपयोगिता के आधार पर प्रबंधन करना, कराना समन्वयक ही तय करता है. अरुण कुमार को यही जिम्मेवारी सौंपी गई है. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनकी जवाबदेही और भी अहम हो जाती है.

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *