ब्रेकिंग : Assam’s new cattle Bill: मंदिर के 5 Km के दायरे में लगाई बीफ बिक्री पर रोक, असम सरकार ने पेश किया विधेयक

शेयर करें

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य की विधानसभा में एक विधेयक पेश किया है। जिसमें सरकार ने राज्य में मवेशियों की ब्रिकी के लिए नए नियम बनाए हैं। सरकार ने यह नियम राज्य के हिंदू, जैन और सिख समुदाय के बहुसंख्यक इलाकों के लिए बनाया है। इस विधेयक में उचित दस्तावेज के अभाव में मवेशियों के एक जिले से दूसरे जिले और असम के बाहर परिवहन को भी अवैध बनाने का प्रस्ताव है। यदि फिर भी कोई ऐसा काम करता है तो नए प्रस्तावित कानून के अनुसार असम मवेशी संरक्षण विधेयक 2021 के तहत अपराध माना जाएगा, जोकि गैर-जमानती होंगे।

मुख्यमंत्री सरमा द्वारा पेश किए गए नए विधेयक के अनुसार ,”नये कानून के जरिए मवेशियों के वध की उन क्षेत्रों में अनुमति नहीं दी जाएगी जहां मुख्य रूप से हिंदू, जैन, सिख रहते हैं, इस लिस्ट में बीफ नहीं खाने वाले समुदाय भी शामिल किए गए हैं। कहा गया है कि वे स्थान किसी मंदिर और अधिकारियों द्वारा निर्धारित किसी अन्य संस्था के पांच किलोमीटर के दायरे में आते हैं वहां बीफ नहीं बेचा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ धार्मिक अवसरों पर इस कानून में ढील दी जा सकती है।

यह कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नया कानून बनाने के साथ असम के पहले मवेशी संरक्षण अधिनियम, 1950 को निरस्त करने की आवश्यकता थी। जिसमें मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित करने के लिए पर्याप्त कानूनी प्रावधानों का अभाव था।

यह अधिनियमित होने के बाद कानून किसी व्यक्ति को मवेशियों का वध करने की अनुमति नहीं देगा। जब तक कि उसने किसी विशेष क्षेत्र के पंजीकृत पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया हो।

नए विधेयक के अनुसार पशु चिकित्सा अधिकारी केवल तभी प्रमाण पत्र जारी करेगा जब उसकी राय में मवेशी, जो कि गाय नहीं है और उसकी आयु 14 वर्ष से ज्यादा हो। किसी गाय, बछिया या बछड़े का तभी वध किया जा सकता है जब वह स्थायी रूप से अपाहिज हो। नए नियम के अनुसार उचित रूप से लाइसेंस प्राप्त या मान्यता प्राप्त बूचड़खानों में ही मवेशियों को काटने की अनुमति दी जाएगी। यदि अधिकारियों को वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो नया कानून राज्य के भीतर या बाहर गोवंश के परिवहन पर रोक लगाएगा। (साभार न्यूज़ रूम पोस्ट)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *