आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव

शेयर करें

बिलासपुर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रमुख छह उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य दिवस का बिलासपुर के गुरु गोविंद सिंह उपनगर द्वारा संघ कार्यालय कालकर कुंज में हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें उपनगर के स्वयंसेवकों सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य, नागरिक, विद्यार्थी एवं माताएं, बहिनी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागी रही ।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिव प्रताप साव जूना बिलासपुर कृष्णा नगर सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तक संचालन करने वाले एवं मुख्य वक्ता के रूप में सौरभ दुबे ने वक्तव्य में शिवाजी के बाल्य काल की घटनाएं बताते हुए कहा कि शिवाजी के निर्माण में उनकी माता जीजाबाई की भूमिका शिवाजी की सहयोगी के रूप में उनके मित्र योद्धा सेनापति की योगदान की चर्चा बताया, सामाजिक चरित्र के रूप में महिलाओं के सम्मान का सामाजिक दायित्व बोध जागने पर बल दिया ।

राष्ट्र के निर्माण में एकात्मक, संगठित , समरस ,समर्थ समाज ही कसौटी है । छत्रपति शिवाजी महाराज के अपराजेय योद्धा के रूप में उनके जीवन मूल्य आधारित शैली विभिन्न युद्धों में संघर्ष में रणनीति की चर्चा की और राज्याभिषेक ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन रायगढ़ जिले पर शिवाजी का राज्याभिषेक किया गया । इस उपलक्ष में संघ संपूर्ण देश में हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाकर उनके जीवन मूल्यों को स्थापित कर प्रेरणा देने हेतु मनाया जाता है ।

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें
    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को…

    और पढ़ें