रिसाली भक्त माता कर्मा चौक उद्घाटन और विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश में नगर पालिक निगम रिसाली को बेहतर बनाऐंगे। इसकी गिनती और सुंदरता अच्छे निकाय के रूप में होगी। इसके लिए रूपए की कमी होने नहीं देंगे। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूण साव ने कहीं। उन्होंने वार्ड 30 में 15 लाख से चैक सौन्दर्यीकरण के तहत बनाए भक्त माता कर्मा चौक का लोकार्पाण किया। वहीं 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ से अधिक की राशि का विकास कार्य महज 8 माह के कार्यकाल का परिणाम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि किसानों को अंतर की राशि को उनके खातों में सरकार बनने के 12 दिन बाद ही डाल दिया। किसान अंतर की राशि को भूल गए थे। इसी तरह गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति का कार्य लगातार चल रहा है। उप मुख्यमंत्री से पहले दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यहां की जनता उनसे बेहद स्नेह करती है। यही वजह है कि वे दूसरी बार सांसद होकर उनके बीच खड़े है। सांसद ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया कि रिसाली निगम की मांगों को वे प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करें।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा के दीपक साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेन्डे व तहसील, जिला एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापित आयुक्त मोनिका वर्मा ने की।

14 करोड़ 26 लाख, यह शुरूआत है
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि 14 करोड़ 26 लाख की राशि से होने वाले 171 विकास कार्य शुरूआत है। रिसाली में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने उप मुख्यमंत्री के साथ युवा मोर्चा में एक साथ कार्य करने का हवाला देते हुए कहा कि विकास को गति देने वे लगातार मुलाकात करते रहते है। नगरीय प्रशासन मंत्री उनकी हर योजनाओं को ध्यान से सुनने के बाद उसे क्रियान्वयन के निर्देश देते है। उन्होंने रिसाली के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे यहां विकास की नई गाथा लिखेंगे।

महापौर ने मांगा आडोटोरियम
अतिथियों का स्वागत महापौर शशि सिन्हा ने की। उन्होंने स्वागत भाषण में अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी देते कही कि नया निकाय होने की वजह से संसाधन का अभाव है। यहां पेयजल के लिए टैंकर, 2 शव वाहन और आडोटोरियम की आवश्यकता है।

समाज को 20 लाख
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव ने रिसाली स्थित कर्मा चौक पर प्रवेश द्वार के अलावा कर्मा भवन में मंच व अन्य विकास कार्य के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन कर्मा माता चौक का लोकार्पण है। कर्मा भवन में विकास के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने मांग की है।

कार्यक्रम समापन से पहले दुर्ग सांसद विजय बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वही सांसद को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने और विधायक को महापौर शशि सिन्हा ने स्मृति चिन्ह भेंट की।

नगरी प्रशासन मंत्री अरूण साव ने उद्बोधन के दौरान कहा कि एक साथ 14 करोड़ से अधिक की राशि से 171 कार्य अलग-अलग वार्डो में होना है। उन्होंने आयुक्त मोनिका वर्मा को निर्देश दिए कि वे कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे

  • Related Posts

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply