रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम

शेयर करें

नई दिल्ली। टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक शो रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि बीती रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया जिस वजह से उनकी मौत हो गई है। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनकी मौत होने की पुष्टि की है, कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं बीती रात अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। ‘रामायण’ के शो में रावण का किरदार निभाकर अरविंद ने लोगों को ना सिर्फ अपना दिवाना बनाया बल्कि उन्हे खूब सराहना भी मिली थी। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया था। उनका यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा।

बताया गया है कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजरात के रंगमंच से की थी। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में अपनी अलग पहचान मिली। जहां उन्होंने 40 सालों तक योगदान दिया। अपने शानदार अभिनय के चलते उन्हे कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *