छत्तीसगढ़ के रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया

शेयर करें

रांची। छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. फिलहाल वे त्रिपुरा के राज्यपाल थे. राष्ट्रपति भवन से आज 8 राज्यों के राज्यपाल बदले जाने का आदेश जारी हुआ. इसमें रमेश बैस का भी नाम था. साल 2019 में केन्द्र में दोबारा मोदी सरकार बनने के बाद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था. कुछ दिन पहले ही वे रायपुर प्रवास पर आए हैं. यहीं उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि खुद राष्ट्रपति ने उन्हें कॉल कर इसकी सूचना दी।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *