राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़

शेयर करें

रायपुर // नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 से 5 नवंबर 2025 तक भव्य रजत जयंती राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़

राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और विद्यार्थी पहुंचकर पर्यटन मंडल के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटन बोर्ड के अंतर्गत संचालित सुंदर रिसॉर्ट्स, होमस्टे और इको-जोन की जानकारी लेकर कई लोग वहीं पर बुकिंग भी कर रहे हैं।

रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़

विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गहनों, मंदिरों की कलात्मक झलकियों और लोककला पर आधारित प्रदर्शनी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

राज्योत्सव में आने वाले लोग जहां एक ओर राज्य के विकास का अनुभव कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की अनूठी प्रकृति और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर भी पा रहे हैं। पर्यटन विभाग की इस रोचक प्रस्तुति ने न सिर्फ आगंतुकों को आकर्षित किया है, बल्कि राज्य की पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर किया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
    • April 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा,…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • April 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें