बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का हो रहा है तेजी से विकास: छ.ग. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिला कबीरधाम के मुख्यालय कवर्धा में आचार्य पंथ गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव रजत महोत्सव का आज भव्य आगाज हुआ। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, रीति-रिवाजों और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने की। 

राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का लिया आनंद

कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, बीरेंद्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने अपने उद्बोधन में सभी जिले वासियों को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई दी और कहा यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अवसर है। छत्तीसगढ़ को हम महतारी मानते हैं। प्रदेशवासियों की जनभावना को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने सम्मान देते हुए एक अलग प्रदेश की सौगात हमें दी। जिसने इस पूरे अंचल के विकास की दशा और दिशा बदल कर रख दी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से जिले के विकास को एक नई ऊंचाई मिली। उनकी विरासत को अब आगे बढ़ाने का कार्य उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कर रहे हैं, जिनके प्रयासों से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्कूलों में डिजिटल क्लास, पीएम आवासों के निर्माण में प्रगति की सौगात जिलेवासियों को मिली है। उनके सतत प्रयासों से प्रदेश का खजुराहो भोरमदेव के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्य को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र में स्वदेश दर्शन योजना के माध्यम से अंकित होने का अवसर मिलने जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने  सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास होने के साथ उन्नत कृषि को भी बढ़ावा यहां के प्रगतिशील किसानों ने अपने परिश्रम से दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक सियाराम साहू ने भी सम्बोधित किया। 

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि 1 नवंबर 2000 को गठित छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की सफल विकास यात्रा के साथ पूरे देश में अपना विशेष स्थान बनाया है। 

विद्यार्थियों की उत्साह से भरपूर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम की शुरुआत में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य छत्तीसगढ़ दर्शन प्रमुख त्यौहार से हुई, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। इस मनमोहक प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विविध लोक पर्वों को रंगारंग ढंग से प्रस्तुत किया। मनभावन संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह से भरपूर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति ने न केवल छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक दिखाई, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की भी झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरे सभागार में उत्साह और आनंद का वातावरण बन गया।

‘मयारु के मया’ ने बिखेरी लोकरंगों की सतरंगी छटा

राज्योत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ के लोकरंगों की सतरंगी छटा मंच पर बिखरी।  श्री धनीदास मानिकपुरी ने अपने साथी कलाकारों के साथ ’मयारु के मया’ कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित ’मै माथ नवाओं ओ मोर ए माटी महतारी’ छत्तीसगढ़ राज्य की महिमा सुरीला बखान प्रस्तुत किया। कर्मा गीत ’करमा के ताल मा, मांदर के थाप मा आ संगी झूम के नाचो’ पर शानदार प्रस्तुति दी।

हास्य जुगलबंदी ने खूब गुदगुदाया

शहर के ख्यातिप्राप्त हास्य कलाकार कौशल साहू और अनूप श्रीवास्तव की जोड़ी ने अपने मिमिक्री और कॉमिक प्रस्तुति से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और हंसाया। देश के नामचीन शख्सियतों की हूबहू आवाज निकाल कर सुनने वालों का खूब मनोरंजन किया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
    • April 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा,…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • April 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें