जामुल ।। नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड 19 और 20 ग्राम सुरडुंग में अध्यक्ष निधि से 10:50 लाख रुपए के मंच निर्माण किया गया है। जिसमे इस मंच निर्माण के लोकार्पण के मुख्य अतिथि सुश्री सरोज पांडे राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़, नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर , विशेष अतिथि श्रीमती अहिल्या वर्मा, श्रीमती शांति टंडन, श्रीमती सबीहा करीम खान, श्रीमती सीमा यादव, ग्राम पटेल यशवंत ठाकुर के अतिथि में संपन्न हुआ ।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का स्वागत पलिका अध्यक्ष समस्त पार्षद एवं भाजपा जामुल मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा पुष्प गुच्छ और मेमोटो भेट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । वही समस्त पार्षदों का सम्मान श्रीफल और साल से और विशिष्ठ अतिथियो का द्वारा किया गया । उसके बाद नगर के 10 मानस परिवार और जस मंडली को मोमेंटो भेटकर कर सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ।
सुश्री सरोज पांडे में कहा कि नगर की विकास को सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करना चाहिए । नगर के विकास के लिए सभी पार्षद एकजुट होकर के नगर को सुंदर बनाएं ऐसी चिंता करना चाहिए । ईश्वर सिंह ठाकुर का एक वर्ष कार्य काल का पूर्ण होने पर इस मंथ लोकार्पण में आई हूं और मैं ईश्वर ठाकुर जिस प्रकार से तन मन से नगर के विकास में अपनी साथियोके साथ मिलकर काम करे । मैं धन्यवाद देती हूं और आशा करती हूँ कि नगर के विकास में मेरे द्वारा सहयोग होगा मैं पूरे सम्मान साथ करूंगी । और जामुल नगर को एक सुंदर नगर बनाकर अपना अलग पहचान देना है ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सरोज पांडे को अपना अमूल्य समय निकालकर मेरे आग्रह पर लोकार्पण के लिए आई उसके लिए धन्यवाद अर्पित किया। कहा कि नगर के विकास में जो भी परेशानी होगी और परेशानी को मैं आपसे साथ सलाह लेकर और मिलकर नगर को पहचान अलग से बनाने का प्रयास करूंगा ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से यशवंत सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, जोगेश्वर सोनी, महामंत्री मनीष साहू, लवली सिंह, मंत्री सुभाष पंचाल लक्ष्मीनारायण छतरी, बी आर रामटेके, शेष मणि वर्मा, राकेश वर्मा, नूतन वर्मा, टीकम निषाद,राजेश यादव, संजय साहू, अश्वनी यादव, अजय निर्मल, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, भूषण अग्रवाल, संतोष सिंह, प्रवीण विशाल, रवि राव, अमित सिंह, सूरज जायसवाल, कफ्फुलद्दीन, श्रीमती रश्मि वर्मा, के के खेलवार, आत्मारामवर्मा, हनु वर्मा विशेश्वर वर्मा उमेन्द्र वर्मा तुलाराम टंडन, प्रशांत गुप्ता, आलोक सिंह, संदीप साहू,रानू साहू, हर्ष वशिष्ठ,सागर यादव, उमेश साहू, मोहन साहू, पिंटू साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।






