मुख्यमंत्री ने दर्शकों के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद उठाया

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का दर्शकों के साथ लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने मैच के दौरान अपने स्टैण्ड से खड़े होकर दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी, विधायक मोहन मरकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply