राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से 5 प्रतिशत डीए की मांग की, संभागीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

शेयर करें

राज्य कर्मचारी संघ ने संगठन विस्तार की कार्ययोजना को लेकर की चर्चा

दुुर्ग।राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग सम्भाग की बैठक 2 जुलाई को PWD सभा भवन में सम्पन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक,रायपुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दुर्ग सम्भाग के अध्यक्ष बोधी राम निषाद, सचिव अशोक सूर्यवंशी ,राजनांदगाव के अध्यक्ष अरविंद रजक बेमेतरा के अध्यक्ष तीक्षण साहू,बालोद जिला के सिरी देवांगन,दुर्ग जिले के अध्यक्ष वीरेन्द्र चन्द्राकर,सचिव बी आर खोबरागड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष अजित गुप्ता, हरिसिंह राणा के अलावा सभी जिलों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित होकर सम्भाग के सभी जिले, तहसील, विकासखंड में सघन सदस्यता अभियान चलाकर संघ के कार्य विस्तार पर विचार- विमर्श किये। सम्पूर्ण बैठक का संचालन बोधी राम निषाद ने किया।बैठक में राज्य सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई में जुलाई 19 से केन्द्र के समान 5% महंगाई भत्ता को एरियर सहित भुगतान हेतु अब कोरोना के सामान्य स्थिति होने के बाद तुरन्त आदेश प्रसारित करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई तथा प्रतिवर्ष जुलाई और जनवरी में मिलने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि के आदेश पर आभार भी जताया गया।बैठक में राजस्व विभाग में पटवारी की पदोन्नति की समय सीमा 20 वर्ष को शिथिल की अन्य विभागों की तरह 5 वर्षो सीनियरिटी के पदोन्नति करने तथा पटवारी की शासकीय कार्य हेतु लेपटॉप देने कार्यभारित कर्मचारियों के लिये अवकाश नगदीकरण,तीसरा समयमान वेतनमान, वर्दी के सिलाई- धुलाई दर का नवीनीकरण,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण,स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग आफिसर करने, सभी सँवर्ग के वेतनमान में सुधार करने,स्वास्थ्य विभाग में एन एम ए को एन एम एस के पद पर पदोन्नत करने तथा सभी विभागों में पदोन्नति के रिक्त पदों को पदोन्नत कर पूर्ति करने की मांग शासन के समक्ष रखने पर भी चिन्तन किया ।कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत कर्मचारियों-अधिकारियों के निधन पर श्रद्धाजलि अर्पित किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *