राजनांदगांव के पताल भैरवी मंदिर की तर्ज पर सुपेला शीतला तालाब में बनेगा भव्य शिव शिवलिंग

शेयर करें

महापौर देवेंद्र यादव पहुंचे शीतला मंदिर, माता की पूजा कर सब के सुख शान्ति की प्रार्थना की
भिलाई। जिस तरह से राजनांदगांव स्थित माता पताल भैरवी मंदिर में भव्य शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी तरह एक भव्य शिवलिंग की स्थापना सुपेला शीतला मंदिर तालाब के बीचो-बीच की जाएगी। साथ ही शिवलिंग की पूजा कर भक्त परिक्रमा कर सकें इसके लिए चारों ओर परिक्रमा स्थल बनाया जाएगा।
यह घोषणा आज महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की।
गौरतलब है कि शीतला मंदिर तालाब का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। करीब 88 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है। तालाब के बीचो-बीच मंदिर निर्माण की योजना है। जिस पर आज चर्चा करते हुए पार्षद सहित वार्ड वासियों की मांग पर देवेंद्र यादव ने योजन को अपडेट कर भव्य शिवलिंग स्थापित करने की घोषणा की यह शिवलिंग पूरे भिलाई शहर में सबसे बड़ा शिवलिंग होगा। जो भक्तों और भिलाई वासियों के लिए एक बड़ा ही सुंदर दार्शनिक स्थल बनेगा। गुरुवार की दोपहर महापौर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने माता शीतला की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और माता से हाथ जोड़कर सुपेला सहित भिलाई वासियों के हित और विकास सुख शांति और समृद्धि की कामना की। केशव चौबे ने मंत्रोचार कर विधि विधान से पूजा सम्पन कराया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एल्डरमैन निगम के अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे काम को तेजी से कराए। साथ ही जनता की मांग पर राजीव नगर में आंगनबाड़ी केंद का नया भवन भी बनाया जाएगा। इसका का भी प्रोजेक्ट बन चुका है। इस काम को भी जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। महापौर श्री यादव ने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ है और समय समय पर उनके बीच आते रहेंगे। जो भी लोगो की समस्या है उनके निदान के लिए वे हमेशा उनके साथ है।

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • September 20, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत कर रही है। इसी…

और पढ़ें
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
  • September 20, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *