महापौर कार्यकाल के अंतिम दिन, निगम कर्मचारियों के दफ्तर जाकर सभी से आत्मीयता से मिले महापौर

शेयर करें

निगम एक परिवार की तरह है, हमेशा कर्मचारियों से रिश्ता रहेगा कायम- महापौर

भिलाई नगर/ महापौर श्री देवेंद्र यादव के कार्यकाल के अंतिम दिन के अवसर पर निगम परिसर में निगम के कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया! कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी सहित महिला कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे! निगम कर्मचारियों से मिलने महापौर स्वयं एमआईसी सदस्यों के साथ सभी के कार्यालय पहुंचे! महापौर ने सभी से आत्मीयता के साथ मिलकर कहा कि सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की तरह है, पहली बार महापौर के लिए निर्वाचित हुआ तब 25 वर्ष की उम्र थी, मैंने निगम के कर्मचारियों के काम करने का जज्बा और हौसला देखा, उनके कार्यों से मुझे भी प्रेरणा मिली, सभी कर्मचारियों ने भिलाई के विकास के लिए दिन-रात, लगन और मेहनत से काम किया! सभी के साथ काम करके 5 वर्ष पूर्ण हो गए, इन 5 वर्षों में एक रिश्ता सभी कर्मचारियों से परिवार जैसा निर्मित हो गया, निगम में हम एक परिवार की तरह रहे हैं और आगे भी मिलकर रहेंगे! निगम कार्यालय में आज महापौर के कार्यकाल का अंतिम दिवस होने के कारण काफी गमगीन माहौल नजर आया, विभिन्न समाज और संगठन के लोग भी महापौर द्वारा 5 वर्षों में किए गए जनहित और समाज हित के कार्यों के लिए आभार प्रकट करने महापौर से मुलाकात की और सफलतम कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी, इनमें प्रमुख रूप से सिन्हा, देवांगन एवं यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे! इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, सूर्यकांत सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू मौजूद रहे!

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • August 5, 2026

शेयर करें

शेयर करेंइस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख…

और पढ़ें
कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
  • August 5, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की।…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *