रायपुर में CRPF बटालियन को ले जा रही ट्रेन में ब्लास्ट, 6 जवान घायल, 1 गंभीर

शेयर करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खड़ी एक ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ (CRPF) के 6 जवान घायल हो गए हैं. सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हादसा हुआ है. इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. किसी आम नागरिक या दूसरे व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम राहत कार्य में जुट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लास्ट हुआ. सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे. रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने ब्लास्ट की पुष्टी कर दी है. डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया. ट्रेन सीआरपीएफ बटालियन के  के जवान बड़ी संख्या में थे. इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया. इसकी चपेट में छह जावन आ गए. ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया. इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे. (साभार news18)

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और नागरिकों में…

    और पढ़ें
    सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply