रायपुर में CRPF बटालियन को ले जा रही ट्रेन में ब्लास्ट, 6 जवान घायल, 1 गंभीर

रायपुर में CRPF बटालियन को ले जा रही ट्रेन में ब्लास्ट, 6 जवान घायल, 1 गंभीर

शेयर करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर खड़ी एक ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ (CRPF) के 6 जवान घायल हो गए हैं. सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हादसा हुआ है. इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. किसी आम नागरिक या दूसरे व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है. प्राथमिक तौर पर पुलिस व सुरक्षा बलों की टीम राहत कार्य में जुट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन में सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लास्ट हुआ. सीआरपीएफ 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे. रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने ब्लास्ट की पुष्टी कर दी है. डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया. ट्रेन सीआरपीएफ बटालियन के  के जवान बड़ी संख्या में थे. इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया. इसकी चपेट में छह जावन आ गए. ब्लास्ट होने के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया. इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे. (साभार news18)

  • Related Posts

    प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

    और पढ़ें
    अगले वर्ष से श्रमिकों के 200 बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में दाखिला हेतु अभिनव पहल
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंश्रमिक आवास एवं ई-रिक्शा की राशि 01 लाख रूपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रूपए कर दी गई रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *