राधिका नगर में पानी टँकी होने के बावजूद नही मिल रहा है पानी

शेयर करें

भिलाई // नेहरू नगर जोन वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर मे नवनिर्मित अमृत मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी से स्थानीय राधिका नगर क्षेत्र के रहवासियों को पानी नहीं मिल पाना दुर्भाग्य जनक है महज 500 मीटर तक पानी नहीं पहुंच पाना नगर निगम के लिए चुनौती है एक तरफ निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया गया है किंतु नगर पालिक निगम के संबंधित अधिकारियों को यह भी नहीं मालूम है की पाइप लाइन किस लाइन से कहां तक बिछा हुआ है कहां नहीं बिछा हुआ है

यह गंभीर विषय है अमृत मिशन अंतर्गत फेस टू में राधिका नगर के समूचे क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाना था यह भी अधिकारियों को नहीं मालूम है । ठेकेदार अपने मन मुताबिक पाइपलाइन क्षेत्र में कहां कहां बिछाया गया है किसी को पता नहीं आज जबकि राधिका नगर पानी टंकी से पानी सप्लाई किया जा रहा है तो राधिका नगर निवासियों के घर तक आज पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाना चिंता का विषय है इस विषय को लेकर जिला कलेक्टर से शिकायत किया गया फिर भी बगैर जांच के जवाब दे दीया गया पुनः शिकायत पश्चात राधिका नगर में इंजीनियर सुपरवाइजर के माध्यम से सर्वे कराया गया जिसमें अधिकांश घरों में पानी नहीं आना कम पानी आना पाया गया निगम द्वारा समय रहते सर्वे कर निवारण किया होता तो आज भीषण गर्मी में या स्थिति निर्मित नहीं होती l

  • Related Posts

    जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
    • August 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो चुका है कि वास्तविक विकास वही है जिसमें समाज का कोई…

    और पढ़ें
    15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और हर बालिका के लिए स्कूलों में बनेगा शौचालय
    • August 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के अंतर्गत राज्यव्यापी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *