राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) तथा नितिन पोटाई सदस्य एवं एच.के.सिंह उइके सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के द्वारा आयोग कार्यालय में आवेदिका लक्ष्मीबाई कोठारी को उनके भरण-पोषण एवं परवरिश हेतु एक मुश्त राशि 5,50,000/- अक्षरी पांच लाख पचास हजार रूपये चेक के मार्फत उनके पुत्र अकबर सिंह के द्वारा दिलाया गया। आवेदिका एक मुश्त उक्त राशि प्राप्त होने से संतुष्ट है। अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। आवेदिका के द्वारा इस हेतु मान. आयोग एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।






