जामुल पालिका में निजी भूमि में शासकीय बोर होने से आवास निर्माण में हो रही परेशानी, कलेक्टर जनदर्शन में दिए जांच के आदेश

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची पुरैना निवासी ने शिकायत करते हुए बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना स्कूल के छत में जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बाधा पंहुच रही है। साथ ही बारिश का पानी स्कूल के मैदान में भरे होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

शिवपुरी निवासी ने शासकीय बोर को हटाने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह अपने निजी भूमि में आवास निर्माण कराना चाह रहे हैं, लेकिन निजी भूमि में शासकीय बोर होने के कारण उन्हें आवास निर्माण करने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका अधिकारी जामुल को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। 

पाटन विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम देवादा निवासी ने देवादा रोड में दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि रोड के किनारे आंगनबाड़ी केन्द्र एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए आना जाना लगा रहता है। किसी प्रकार की गति अवरोधक नहीं होने के कारण रोड पार करने में स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गति अवरोधक नही होने की वजह से दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

ग्राम गाडाडीह निवासी ने विकलांगता पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह शारीरिक रूप से विकलांग हैं। उनकी आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति ठीक नही होने के कारण अपना ईलाज व जीवन निर्वहन करने में असमर्थ है और न ही आय का कोई साधन है, जिससे अपना भरण पोषण कर संकू इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम बोड़ेगांव निवासी ने विधवा पेंशन दिलाने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु उपरांत घर चलाने में उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष नगर प्रबुद्ध कल्याण समिति ने सामाजिक कार्यालय भवन हेतु शासकीय भूमि आबंटन, कोहका भिलाई वार्ड नम्बर 13 के समस्त नागरिकों ने वार्ड में रोड एवं नाली निर्माण कराने इत्यादि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल घुघवा के बच्चों ने एक अनोखा मॉडल बनाया है। इस मॉडल के जरिए पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की होने वाली चोरी को रोका जा सकता है। इसके लिए उन्हें ओ.पी. जिंदल युनिर्वसिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और उन्होंने इस बार आईआईटी गुवाहटी में आयोजित इनोवेशन डिजाईन एंड इंट्राप्रेन्योरशिप बूटकैम्प कार्यक्रम में बच्चों के मॉडल्स की सभी ने सराहना की और बच्चों के मॉडल्स को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए कलेक्टर ने बच्चों और शाला प्रबंधन को बधाई दी और उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे कार्यक्रमों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए निरंतर ऐसे इनोवेटिव आईडियास पर कार्य करने कहा

  • Related Posts

    करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply