प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

शेयर करें

रायपुर // जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर द्वारा रायपुर, धमतरी, महासमुन्द, बलौदाबाजार एवं गरियाबन्द के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को सूचित किया गया है कि अगर उनके बच्चे इस वर्ष व्यवसायिक पाठ्यक्रम एम. सी.आई, ए.आई.सी.टी.ई, यू.जी.सी आदि जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, वेटनरी, एम.बी.ए. बी.बी.ए., बी.सी.ए. एम.सी.ए. बी.एड, बी फार्मा, डी. फार्मा, बी.एस.सी व्यवसायिक कोर्स एवं एप्लाईड आर्टस एवं क्राफ्टस आदि में प्रथम वर्ष में दाखिला लिये हैं तथा 12वीं की कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो वे प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के पात्र हैं। वे ऑनलाइन आवेदन www.ksb.gov.in  के वेबसाइट  में जाकर भरें और दस्तावेज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर में चेक करवायें।

Advertisements
KWBD

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर के कैप्टन (सेवानिवृत) अनुराग तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अब अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 है। छात्रवृत्ति की राशि लड़कों के लिए तीन हजार रूपये प्रतिमाह और लड़कियों के लिए तीन हजार दौ सौ पचास रूपये प्रतिमाह है। प्रतिवर्ष देशभर के 5500 (पांच हजार पांच सौ) पुर्व सैनिकों/विधवाओं के पुत्र/पुत्रियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर से कार्यालयीन समय में स्वयं आकर अथवा दूरभाष क्रमांक +91-0771-2237449 या मोबाइल न. +91-7646853020 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
    • August 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत…

    और पढ़ें
    राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया
    • August 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *