शासन की एक संवेदनशील पहल से दृष्टिबाधित ज्योति के जीवन में आया परिवर्तन

शेयर करें

राजनांदगांव // एक कोशिश ऐसी कि जिससे किसी के जीवन में परिवर्तन आ जाए। दृष्टिबाधित श्रीमती ज्योति वर्मा को शासन द्वारा डेजी प्लेयर मिलने से खुशी हुई है। दिव्यांगजनों के प्रति शासन की संवेदनशील पहल से सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत उन्हें डेजी प्लेयर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ब्रेल लिपि से पढ़ रही है और कमला कॉलेज से बीए कर रही है। यह डेजी प्लेयर खास तरह का है, जिसमें साफ्टवेयर है जो निर्देश देने पर आवाज के माध्यम से जानकारी देता है। उन्होंने बताया कि इसमें वे सेंटिंग, रिकार्डिंग, रेडियो चलाना सीख गई है। धीरे-धीरे इसे ऑपरेट करना सीख रही हैं। यह डिवाईस पढ़ाई के लिए बहुत उपयोगी है। इससे समय जानने के साथ ही देश-दुनिया के बातों की जानकारी भी मिलती है। इससे किताबें पढ़ सकते हैं।
  

Advertisements
KWBD

श्रीमती ज्योति ने बताया कि दृष्टिबाधित हेलेन किलर उनकी प्रेरणा है। देखने, सुनने एवं बोलने की क्षमता उनमें नहीं थी। दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने अपनी दुनिया बदली। उन्होंने बताया कि  कम्प्यूटर में डीसीए का कोर्स पूरा हो गया है और टाईपिंग भी सीख चुकी है। आगे कम्प्यूटर से संबंधित कार्य करना चाहती है। उनके पति भी दृष्टिबाधित है। 3 वर्ष का बालक स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से मदद मिली। पढ़ने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृŸिा तथा विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रूपए की राशि मिली है।

  • Related Posts

    सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
    • August 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत…

    और पढ़ें
    राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया
    • August 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *