प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-जी राम जी विधेयक को रेखांकित करने वाला एक लेख साझा किया

शेयर करें

दिल्ली // नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख साझा किया है, जिसमें विकसित भारत-जी राम जी विधेयक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया है।

लेख में बताया गया है कि विकसित भारत-जी राम जी विधेयक रोजगार गारंटी को बढ़ाकर, स्थानीय नियोजन को लागू करके, श्रमिक सुरक्षा एवं कृषि उत्पादकता के बीच संतुलन बनाकर, योजनाओं को एकीकृत करके, अग्रिम पंक्ति की क्षमता को मजबूत कर शासन व्यवस्था का आधुनिकीकरण करके ग्रामीण आजीविका में परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखता है। लेख में यह भी कहा गया है कि यह विधेयक सामाजिक सुरक्षा से पीछे हटना नहीं बल्कि उसका नवीनीकरण है।

केंद्रीय मंत्री के लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने कहा, “इस अत्यंत महत्वपूर्ण लेख में, केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj ने समझाया है कि विकसित भारत-जी राम जी विधेयक रोजगार गारंटी को बढ़ाकर, स्थानीय नियोजन को लागू करके, श्रमिक सुरक्षा और कृषि उत्पादकता के बीच संतुलन बनाकर, योजनाओं को एकीकृत करके, अग्रिम पंक्ति की क्षमता को मजबूत कर शासन व्यवस्था का आधुनिकीकरण करके ग्रामीण आजीविका में परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि यह विधेयक सामाजिक सुरक्षा से पीछे हटना नहीं, बल्कि उसका नवीनीकरण है।”

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें