प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

राजनांदगांव  // खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों, एफपीओ, एसएचजी, सहकारिताओं के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की पहल की है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे बड़ी, पापड़, आचार, बेकरी आईटम, डेयरी एवं अन्य खाद्य उत्पाद स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

इस योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उन्नयन हेतु अथवा नवीन उद्योग की स्थापना पर लिए गए ऋण के टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए अनुदान का प्रावधान है। इच्छुक उद्यमी आवेदन करने के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नया संयुक्त जिला कार्यालय हाल नंबर 1 राजनांदगांव से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply