प्रगति यात्रा के दौरान सेक्टर 4 एवं 6 में 27 लाख की लागत से होगा विकास कार्यों, विधायक ने किया भूमिपूजन

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक लाखों की सौगात दे रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से गुजराती भवन सेक्टर 4 में बनेगा डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति ई मार्केट सेक्टर 6 में डोम शेड का भी निर्माण किया जाएगा। इसका भूमिपूजन किया गया।

26 सितंबर को प्रगति यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड में लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। कई समाजिक भवन का लोकार्पण भी विधायक श्री यादव ने किया। इस दौरान वार्डवासियों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान सेक्टर 4 एवं 6 में 27 लाख की लागत से होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

माता के चरणों में अर्पित किए श्रद्धा के फूल
यात्रा के दौरान विधायक हर लोगों से मिलते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां माता की पूजा अर्चना की। उन्हें प्रणाम किए और पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। पूजा अर्चना करके विधायक श्री यादव ने हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुख-शांति, समृ​िद्ध व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यात्रा के दौरान गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply