दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, नवरात्रि की शुरुआत के अवसर पर, एक गरबा साझा किया जिसे उन्होंने पिछले सप्ताह के दौरान लिखा था।
मीतब्रदर्स और दिव्या कुमार ने इस गरबा को आवाज व संगीत दिया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“पवित्र नवरात्रि की शुरुआत के अवसर पर, पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखा गया एक गरबा साझा करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। उत्सव की धुनों से सभी को आनंदित होने दें!
मैं इस गरबा को आवाज व संगीत देने के लिए @MeetBros और दिव्य कुमार को धन्यवाद देता हूं।







